मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, लसिथ मलिंगा आईपीएल से बाहर

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम में इस साल लसिथ मलिंगा नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को शामिल किया गया है। मुम्बई इंडियंस ने अपनी वेबसाईट पर इस बारे में जानकारी देते हुआ कहा कि लसिथ मलिंगा निजी कारणों से इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अबुधाबी में मुंबई इंडियंस से ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिनसन जुड़ेंगे।

Ad

टीम के मालिक आकाश अम्बानी ने जेम्स पैटिनसन का स्वागत करते हुए कहा कि जेम्स टीम के लिए अच्छा नाम है और टीम में उनके आने से विकल्प बढ़ेंगे। लसिथ मलिंगा को उन्होंने दिग्गज बताते हुए कहा कि हम उन्हें मिस करेंगे और हम समझते हैं कि लसिथ के परिवार को इस समय श्रीलंका में उनकी जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो सुरेश रैना की जगह आईपीएल में खेल सकते हैं

मुंबई इंडियंस के लिए यह झटका होगा

लसिथ मलिंगा की बराबरी कोई अन्य गेंदबाज नहीं कर सकता। मुंबई इंडियंस के लिए पिछले आईपीएल फाइनल में लसिथ मलिंगा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को चौथी बार चैम्पियन बनाया था। टी20 क्रिकेट में लसिथ मलिंगा के अनुभव को को टक्कर नहीं दे सकता है। इस प्रारूप में गेंदबाजी की समझ लसिथ मलिंगा को सबसे आगे खड़ा करती है और उनके नहीं होने से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने अबुधाबी में क्वारंटीन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यास भी शुरू कर दिया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित तमाम अन्य खिलाड़ी रात को अभ्यास करते हुए नजर आए हैं। कई बार टीम के आधिकारी ट्विटर हैंडल से वीडियो भी पोस्ट होते हैं। मुंबई इंडियंस पर थोड़ा दबाव होगा क्योंकि यह टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है।

आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस को ही खेलना है लेकिन यह फ़िलहाल तय नहीं हो पाया है कि उनके खिलाफ दूसरी टीम कौन सी होगी। आगामी कुछ दिनों में स्थिति साफ़ हो पाएगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications