आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए चेन्नई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस शुरु कर दी है। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे थे और बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दोनों ही टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी के साथ इशान किशन खड़े हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी कुर्सियों पर साथ में बैठे हुए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जडेजा भी हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही दोनों ही टीम के कोचिंग स्टाफ ने भी साथ में तस्वीर खिंचाई। इस वीडियो को शेयर करते मुंबई इंडियंस ने लिखा ,मुंबई इंडियंस के घर आए हो, मेहमान नवाजी तो करेंगे ही। View this post on Instagram Instagram Postइस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला बेहद रोमांचक होता है और वो इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि यह धोनी बनाम रोहित का मुकाबला है और यह जंग देखने लायक होगी।बता दें, मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अबतक एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उन्हें जीत मिली है, वहीं गुजरात के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था।