"किरोन पोलार्ड के लिए मुंबई इंडियंस को कड़ा फैसला लेना होगा," पूर्व भारतीय खिलाड़ी की मांग

पोलार्ड अब तक मुंबई इंडियंस से ही खेले हैं
पोलार्ड अब तक मुंबई इंडियंस से ही खेले हैं

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का कहना है कि अगले साल आईपीएल के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने के मामले में मुंबई इंडिया को कड़ा कॉल लेना चाहिए। हरभजन ने कहा कि किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को लेकर मुंबई इंडियंस को मुश्किल निर्णय लेना होगा। हरभजन का मानना है कि मुंबई को ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो अगले 4-5 सालों तक टीम के लिए खेल सके।

Ad

भज्जी ने कहा कि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के लिए किरोन पोलार्ड को रिलीज करना काफी मुश्किल होने वाला है। वह कई सालों से वहां है। लेकिन हां, कई बार ऐसा होता है कि आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं और शायद यही समय है। उन्हें आगे बढ़ना है और अगले 4-5 साल के लिए एक टीम बनानी है और किसी ऐसे व्यक्ति को खोजने की कोशिश करनी है जैसा पोलार्ड ने पिछले कुछ सालों में मुंबई के लिए किया है।

हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि उनके पास टिम डेविड हैं, जो इसी तरह का काम कर सकते हैं और निश्चित रूप से, नीलामी में एक और ऑस्ट्रेलियाई है जो कैमरन ग्रीन है। मुझे लगता है कि मुंबई के सेट-अप का हिस्सा बनाने के लिए उनके ऊपर नज़रें होंगी। बेशक, यह एक कठिन कॉल होने जा रहा है, लेकिन किसी न किसी स्तर पर, आपको उन फैसलों को लेना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल से पहले किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ रूपये की राशि के साथ रखा था। इसके बाद उनका प्रदर्शन खराब रहा था। वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई।

पोलार्ड के प्रदर्शन पर सवाल भी खड़े हुए थे। देखना होगा कि मुंबई इंडियंस इस बार पोलार्ड के भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेती है। वह आईपीएल में आने के बाद मुंबई के लिए ही खेलते आए हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications