जसप्रीत बुमराहकोरोना वायरस की वजह से तमाम खेल गतिविधियों के साथ विश्व भर में हो रही क्रिकेट सीरीज भी प्रभावित हुई हैं। कोविड-19 के कारण सभी क्रिकेट सीरीज रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। सभी क्रिकेट फैन अपने घर पर बैठकर क्रिकेट को काफी मिस कर रहे हैं। इसी बीच आईपीएल का भी अनिश्चितकाल के लिए टल जाना फैंस के लिए काफी मायूस कर देने वाला है। ऐसे समय में आईपीएल की टीम सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने भी एक ट्वीट किया है।कोरोनावायरस के कारण घर पर बैठे फैंस काफी बोर हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया उनके मनोरंजन का एक माध्यम बना हुआ है और इससे वो अभी भी क्रिकेट और क्रिकेटर्स से जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने फैंस के लिए एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने इसके जरिए फैंस से जसप्रीत बुमराह को लेकर एक सवाल पूछा है और इसका जवाब फैंस को ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर देने के लिए कहा है।ये भी पढ़ें: आईपीएल के पहले सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजIf you had to defend 2️⃣ runs from the final ball, what speed would you want Boom to bowl at? Screenshot and tell us!#OneFamily @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/EBrfGX28Xs— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2020दरअसल, इस ट्वीट में मुंबई इंडियंस ने फैंस से पूछा है कि अगर आपको आखिरी गेंद में 2 रन बचाने हों, तो आप बुमराह को कितनी स्पीड में बॉल करते देखना चाहेंगे। इस ट्वीट के साथ जसप्रीत बुमराह की फोटो भी है और उनके बगल में एक स्पीडोमीटर लगा हुआ है, जिसमें लगातार स्पीड बदलती जा रही है। फैंस को इसक स्क्रीनशॉट लेना है और उसमें जितनी भी स्पीड में वो मीटर रुके, उसका स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट करना है।क्रिकेट फैंस को मुंबई इंडियंस का यह ट्वीट काफी पसंद आ रहा है। वे इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसके साथ ही स्क्रीनशॉट लेकर उसे ट्विटर पर शेयर भी कर रहे हैं। कोरोनावायरस के बीच ऐसे ट्वीट लगातार फैंस के लिए मनोरंजन का सबब बने हुए हैं।