मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स IPL 2021 के 46वें मैच का प्रीव्यू, मौसम, पिच की जानकारी और संभावित XI

दोनों ही टीमों के लिए यह मैच आसान नहीं कहा जा सकता है
दोनों ही टीमों के लिए यह मैच आसान नहीं कहा जा सकता है

डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बाद मुंबई के खिलाड़ियों के उत्साह में वृद्धि हुई होगी। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब भी एक जीत हासिल कर प्लेऑफ़ में जाने की तलाश है। शारजाह के मैदान पर दोनों टीमों की तरफ से खुद को बेस्ट साबित करने की होड़ रहेगी।

मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में इशान किशन को बाहर किया था और इस मैच में भी शायद यही देखने को मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में जीत के कॉम्बिनेशन वाली टीम ही एक बार फिर से मैदान पर देखने को मिल सकती है। शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहेगी। धीमी पिच पर छोटा स्कोर भी हासिल करना मुश्किल हो जाता है।

हालांकि मुंबई की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय रही है लेकिन देखना होगा कि इस बार भी उनके खेल में कुछ बदलाव आता है या फ्लॉप गेम जारी रहता है। दिल्ली के लिए ऋषभ पन्त, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन का खेल अहम रहने वाला है।

संभावित एकादश

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान।

पिच और मौसम की जानकारी

शारजाह की पिच इस बार हर मैच में धीमी ही रही है। मुंबई और दिल्ली के मैच में भी ऐसा ही देखा जा सकता है। वहां रेतीले तूफान आते हैं लेकिन इस मैच को लेकर ऐसी कोई संभावना नहीं होगी। धीमी पीवह पर 150 रन का स्कोर कोई टीम बना लेती है, तो विपक्षी टीम के लिए कार्य मुश्किल हो जाएगा।

MI vs DC मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। हॉटस्टार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसे वहां भी देख पाएंगे।

Quick Links