मुंबई इंडियंस इस बार विदेशी स्पिनर को खरीदेगी, पूर्व भारतीय कप्तान का बयान

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन स्पिनर नहीं है

पंजाब किंग्स के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले को लगता है कि 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली IPL नीलामी में मुंबई इंडियंस एक मार्की स्पिनर के लिए बोली लगाएगी। कुंबले को लगता है कि मुंबई की टीम आदिल राशिद, सिकन्दर रज़ा और तबरेज शम्सी में से किसी एक के लिए बड़ी बोली के लिए जा सकती है।

Ad

जियो सिनेमा पर बातचीत में कुंबले ने कहा कि मुंबई इंडियंस के पास मार्की स्पिनर नहीं है। कार्तिकेय ने पिछले साल उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर उन्हें अनुभवी भारतीय स्पिनर के लिए जाना है तो उन्हें शायद अमित मिश्रा या पीयूष चावला के पास जाना होगा। मुझे ऐसा होते नहीं दिख रहा है। शायद उनके लिए एकमात्र विकल्प विदेशी स्पिनर है। वह कौन होगा? आदिल राशिद, तबरेज़ शम्सी, एडम ज़म्पा हैं। इनमें से किसी के लिए वे बोली लगा सकते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि शायद मैं सिकन्दर रज़ा की तरफ देखूंगा। वह मध्य क्रम में बेहतरीन बैटिंग के लिए स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं जिसे समझना मुश्किल है। हाल के दिनों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, पहले हाफ में मुंबई अपने मैच जीतने में नाकाम रही। टिम डेविड की वजह से मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में बाद में सुधार देखने को मिला लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

गौरतलब है कि मुंबई के पास इस बार किरोन पोलार्ड भी नहीं हैं। हालांकि वह मेंटर के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। इस बार पोलार्ड ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। देखना होगा कि मुंबई इंडियंस नीलामी में किन नामों पर बड़ी बोली लगाती है। हालांकि अन्य टीमों की तरफ से भी पूरा जोर लगाया जाएगा। कुछ नामों पर बड़ी राशि खर्च की जा सकती है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications