सचिन तेंदुलकर ने IPL जीतने वाली टीम का नाम बताया

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

Ad

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में इस बार चैम्पियन बनने की संभावनाओं वाली टीम को लेकर बयान दिया है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस की टीम चैम्पियन बनेगी। एक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैंने हमेशा ब्लू जर्सी पहनी है और इसे पहनते ही मैं भी मुंबई इंडियंस बन जाता हूँ। सचिन तेंदुलकर ने इस बातचीत में ही मुंबई इंडियंस के चैम्पियन बनने की बात कही।

आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सचिन तेंदुलकर से जब पूछा गया कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल में जीत सकती है, तो उन्होंने मुंबई इंडियंस का नाम लेते हुए कहा कि यह टीम चैम्पियन बनेगी। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने यह भी कहा कि सभी टीमें मजबूत हैं और कम समय में ही काफी चीजें घटित हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: 3 टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी जो आईपीएल में सफल रहे थे

सचिन तेंदुलकर भी रहे मुंबई के कप्तान

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में छह साल तक क्रिकेट खेला। उनकी कप्तानी में टीम को जीतने का मौका नहीं मिला। उनके बाद रोहित शर्मा ने टीम को चार बार चैम्पियन बनाया। इस बार भी रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। देखना होगा कि रोहित शर्मा किस तरह यूएई में टीम को लीड करते हुए आगे लेकर आते हैं। यूएई में मुंबई इंडियंस ने 2014 में पांच मैच खेले थे और हर बार पराजय का सामना करना पड़ा था।

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस के जीतने की बात सचिन तेंदुलकर ने कही लेकिन अन्य टीमों के बारे में बात करते हुए उन्होंने यही कहा कि सभी मजबूत है। तेजी से खेलने की बात है और जल्दी ही चीजों में बदलाव आईपीएल के दौरान आता है। देखना होगा मुंबई की टीम इस बार अन्य टीमों को कैसे टक्कर दे पाती है।

आईपीएल यूएई के अबुधाबी, दुबई और शारजाह तीन स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों स्टेडियम काफी बेहतरीन हैं। मुंबई का पहला मैच शनिवार को चेन्नई के खिलाफ होगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications