मुंबई इंडियंस आधा आईपीएल ऑक्शन में ही जीत लेती है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सफलता का राज बताया है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस जिस तरह ऑक्शन में जबरदस्त रणनीति के साथ खिलाड़ियों को खरीदती है, उसकी वजह से वो आधा आईपीएल वहीं पर जीत लेते हैं। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा कि मुंबई इंडियंस युवाओं को भी काफी ज्यादा मौके देती है जो काफी काबिलेतारीफ है।

Ad

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने बताया कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में इतनी सफल क्यों है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की प्लानिंग ऑक्शन के समय काफी अच्छी होती है, जिसकी वजह से वो इतने सफल हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लानिंग काफी जबरदस्त होती है। ये अकेली ऐसी टीम है जो आधा आईपीएल ऑक्शन टेबल पर जीत लेती है। वे ऑक्शन के दौरान जबरदस्त टीम बनाते हैं और शानदार बैकअप भी रखते हैं। जब आपके पास इतने बेहतरीन खिलाड़ी होते हैं तो अगर किसी प्लेयर को चोट भी लग जाए तो भी कोई दिक्कत नहीं होती है। ये उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। वे बेहतरीन टीम चयन में विश्वास रखते हैं।

ये भी पढ़ें: जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड टीम में शामिल

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम युवा खिलाड़ियों को ढूंढकर उन्हें काफी अच्छा ग्रूम करती है। वे यंग टैलेंट को काफी स्पेशल बना देते हैं और इसका उन्हें काफी फायदा मिलता है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की शुरुआत में दिग्गज खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया था और वो इमोशनली टीम बनाते थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार करना शुरु किया। अगर आप युवा खिलाड़ी हैं और मौका ढूंढ रहे हैं तो पहले आपको राजस्थान रॉयल्स में ये मौका मिलता है लेकिन अब मुंबई इंडियंस ये काम करती है। अगर आप एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं तो फिर आप अपने करियर में काफी आगे तक जाएंगे।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उन्होंने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। 2013 के बाद से वो लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम काफी मजबूत बन गई है।

ये भी पढ़ें: जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया-भारत संयुक्त टेस्ट इलेवन का किया चयन

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications