आईपीएल 2010 के फाइनल में खेलने वाली मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी अब कहां हैं ?

cricket cover image

#2 अभिषेक नायर और अंबाती रायडू

Ad
Enter caption

बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज रहे अभिषेक नायर ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन सीजन में नजर आए 2010 के बाद नायर ने मुंबई से नाता तोड़ लिया और 2011 में किंग्ल इलेवन पंजाब के लिए खेलने लगे। इस टीम का भी वह 2012 तक हिस्सा रहे और 2013 में पुणे वॉरियर्स और उसके अगले दो सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए। 2018 के बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एकेडमी के कोच बने। वह पुडुचेरी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायडू 2010 में मुंबई के लिए खरीदे गए। उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने 14 मैच में 356 रन बनाए। 217 तक मुंबई के लिए खेलने वाले अंबाती रायडू ने मुंबई के लिए 2000 से ज्यादा रन बनाए। 2018 में उन्हें चेन्नई ने खरीदा उन्होंने इस दौरान 16 मैच में 43 के औसत से 602 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट मे वह हैदराबाद के लिए खेलते हैं। वहीं, आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications