आईपीएल 2010 के फाइनल में खेलने वाली मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी अब कहां हैं ?

Enter caption

#5 हरभजन सिंह, लासिथ मलिंगा और किरोन पोलार्ड

Ad
Enter caption

मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हरभजन सिंह ने मुंबई की टीम ने जब 2013, 2015 और 2017 में फाइनल जीता तब वह इसी टीम के सदस्य थे। उन्हें 2018 में सीएसके की टीम ने खरीदा। इस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और वो फाइनल मैच का भी हिस्सा होने वाले हैं।

Ad

डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी लसिथ मलिंगा 2009 की नीलामी मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए। उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल में 18 विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया। अपने प्रदर्शन में कमी के चलते वह 2018 की नीलामी में बिना बिके रह गए। उन्हें इसके बाद मुंबई टीम के लिए मेंटर के रूप में नियुक्त किया गया। 2019 की नीलामी में उन्हें फिर से मुंबई इंडियंस ने अपने साथ रखा। उन्होंने अब तक करियर में 121 मैचों में 16.59 की स्ट्राइक रेट से 169 विकेट लिए हैं। इस सीजन भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा।

# किरोन पोलार्ड

Image result for किरेन पोलार्ड मुंबई

किरोन पोलार्ड ने भले ही वेस्टइंडीज के लिए बहुत सारे मैच नहीं खेले हैं. लेकिन जब वह नीली जर्सी पहनते हैं, तो उनका प्रदर्शन अलग रहता है। 2010 की नीलामी में, उन्हें 750,000 USD में मुंबई में बेच दिया गया था। उन्होंने 13 गेंदों पर 33 * रनों की तेज पारी खेली और 3 विकेट लिए जिससे टीम अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंची।

उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी ने उन्हें टीम में जगह बनाने में मदद की। 2010 से अब तक, उन्होंने 147 मैचों में 2715 रन बनाए हैं और इसी अवधि में 56 विकेट लिए हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बनना जारी रखा है। उन्हें वेस्टइंडीज की वर्ल्डकप टीम में मौका नहीं मिला है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications