मुंबई को जल्द मिलेगा नया क्रिकेट स्टेडियम! 1 लाख से अधिक लोग एक साथ बैठकर देख पाएंगे मुकाबला 

मुंबई को जल्द मिलेगा नया स्टेडियम (Photo Courtesy: X/@bcci)
मुंबई को जल्द मिलेगा नया स्टेडियम (Photo Courtesy: X/@bcci)

Mumbai New Cricket Stadium: भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। भारत की जीत के बाद देश में लगातार जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय टीम ने मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 4 जुलाई शानदार जश्न मनाया। टीम के जश्न के दौरान वानखेड़े का पूरा मैदान फैंस से खचाखच भरा हुआ नजर आया था। वानखेड़े में मनाए गए इस खास जश्न और भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देंवद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मुंबई को एक और बड़े स्टेडियम की जरूरत है।

मुंबई को मिलेगा दूसरा बड़ा स्टेडियम

मुंबई के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुंबई को अब वानखेड़े से भी बड़े स्टेडियम की जरूरत है। मैं जानता हूं कि वानखेड़े एक ऐतिहासिक स्टेडियम है, लेकिन मुंबई को अब 1 लाख से ज्यादा क्षमता वाले आधुनिक स्टेडियम की जरूरत है और हम आने वाले समय में इसे बनाने की कोशिश करेंगे।’

देवेंद्र फडणवीस का यह बयान मुंबई के क्रिकेट फैंस के अंदर खुशी भरने वाला है। उनके बयान से साफ है कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई में नया और आधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी है। सरकार मुंबई में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तरह 1 लाख से ज्यादा लोग के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम बनाना चाह रही है। भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद फडणवीस का यह बयान आना काफी बड़ी बात है।

मुंबई में फैंस का दिखा था गजब का क्रेज

दरअसल, 4 जुलाई को भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी के साथ मुंबई में ओपन बस पर विक्ट्री परेड करते हुए नजर आई थी। टीम के इस विक्ट्री परेड के दौरान मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में फैंस जश्न मनाते हुए नजर आए थे। हर फैन भारतीय खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए थे। मुंबई में फैंस के क्रिकेट के प्रति इसी क्रेज को देखते हुए वहां की सरकार नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाना चाहती है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई को कब तक नए स्टेडियम की सौगात मिलेगी।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications