IPL 2024: "मेरी मेहनत रंग लाई" - रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

(Photo Courtesy: IPL)
(Photo Courtesy: IPL)

IPL 2024 का 20वां मुकाबला (MI vs DC) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खुशी लेकर आया, क्योंकि इसे जीतकर टीम ने 17वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की इस जीत में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) की तूफानी बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा और उन्होंने गेंदबाजी में भी एक सफलता हासिल की। शेफर्ड को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अपने प्रदर्शन से कैरेबियाई ऑलराउंडर काफी खुश नजर आया और मैच के बाद कुछ अहम चीजों का जिक्र भी किया।

Ad

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराकर सीजन में अपना जीत का खाता खोला। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 234/5 का स्कोर बनाया, जवाब में दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलकर 205/8 का ही स्कोर बना पाई। मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय रोमारियो शेफर्ड को जाता है, जो 18वें ओवर में बल्लेबाजी के लिये आये और सिर्फ 10 गेंदों में पूरे मैच का नक्शा बदल दिया। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 20वें ओवर में बनाये गए 32 रन भी शामिल हैं। इसके अलावा शेफर्ड ने गेंदबाजी में भी एक विकेट अपने नाम किया।

मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद रोमारियो शेफर्ड काफी खुश नजर आये और उन्होंने डेथ ओवरों में अपनी बल्लेबाजी योजना का भी खुलासा किया। शेफर्ड ने कहा, "मेरी मेहनत रंग लाई है। कोच और कप्तान ने मुझे खुद को व्यक्त करने के लिए कहा। इन स्थितियों में, बस गेंद पर निगाहें रखनी होंगी। अस्थायी होने की आवश्यकता नहीं है। स्पष्ट दिमाग रखें।"

शेफर्ड ने आगे कहा, "टिम डेविड ने मुझे स्ट्राइक लेने को कहा। मैं उस गेंद को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति में था। बहुत सारा खाना खाने से मुझमे ताकत आती है और इसमें कुछ भारतीय खाना भी शामिल है।"

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications