3 खिलाड़ी जिनके लिए मुंबई इंडियंस IPL 2025 मेगा ऑक्शन में RTM का इस्तेमाल कर सकती है

Photo Credit: Naman Dhir Instagram
Photo Credit: Naman Dhir Instagram

3 Players Mumbai Indians Might Use RTM IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांचों कैप्ड खिलाड़ी रिटेन किए हैं। ऐसे में अब मुंबई के पास एक RTM बचा है, जिसका इस्तेमाल वो किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को खरीदने के लिए कर सकती है। दरअसल, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को मेगा ऑक्शन से पहले अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी। इनमें पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी के विकल्प मौजूद थे।

Ad

इस आर्टिकल में हम उन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए RTM का इस्तेमाल कर सकती है।

3. नमन धीर

Ad

24 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज नमन धीर आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे और उन्हें 7 मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 7 मैचों में 23.33 की औसत से 140 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था। नमन तेज गति से बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और MI टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए नमन को फिर से RTM का इस्तेमाल करके अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है।

2. श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, आईपीएल में श्रेयस अब तक अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए तीन मैच खेले थे, जिसमें वो 3 विकेट झटक पाए थे। आईपीएल जैसी मेगा लीग में हमेशा से ही ऑलराउंडर्स की काफी अहमियत रहती है। श्रेयस को अपने साथ बरकरार रखने का मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद हो सकता है। घरेलू क्रिकेट में उन्हें लम्बे समय तक खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है।

1. कुमार कार्तिकेय

बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से 8 मुकाबले खेले थे, जिसमें वो सिर्फ पांच विकेट ही हासिल कर पाए थे। कुमार कार्तिकेय को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए मुंबई को ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है, जिसको मुंबई फ्रेंचाइजी ने जरूर ध्यान में रखा होगा।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications