आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलने के बाद एक और नई खबर सामने आई है। टीम का नया लोगो भी आ गया है जिसमें पंजाब किंग्स नाम लिखा गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अपना अंतिम ट्वीट करते हुए सभी फैन्स को धन्यवाद दिया है। अब शायद इस टीम का नया ट्विटर अकांउट होगा।हालांकि टीम के आधिकारिक हैंडल से नया लोगो पोस्ट नहीं किया गया है। किसी का बयान भी इस बारे में नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। शेर के गर्दन की तस्वीर के ऊपर पंजाब किंग्स नाम लिखा गया है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से यह फोटो काफी वायरल हो रही है।हाल ही में बदला था इस टीम का नामआईपीएल के पहले सीजन से अब तक किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से खेलने वाली इस फ्रेंचाइजी ने अब नए सीजन से पहले नाम बदलने का फैसला लिया। किंग्स इलेवन पंजाब से नाम बदलकर अब टीम का नाम पंजाब किंग्स किया गया है। नाम बदला है तो लिहाजा लोगो भी बदलना निश्चित नजर आता है। देखना होगा कि आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कब किया जाता है।किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुराने लोगो को हटा दिया गया है। इसके अलावा ट्विटर से यह भी लिखा गया है कि यह इस हैंडल से हमारा आखिरी ट्वीट है। इसका सीधा अर्थ यही है कि किंग्स इलेवन पंजाब की जगह अब पंजाब किंग्स के नाम से नया ट्विटर हैंडल देखने को मिलेगा।Here is the logo #Punjabkings #IPL2021 pic.twitter.com/XeJZhHACvG— Dileep Kumaar 💙 42 (@DileepVenky) February 17, 2021आईपीएल में इससे पहले दिल्ली की टीम ने भी नाम बदला है। दिल्ली डेयरडेविल्स से नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। पिछले आईपीएल में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।THIS IS OUR LAST TWEET! Thank you @Twitter and Sadde fans! ♥️#SaddaPunjab— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) February 17, 2021