NZ'A' vs IND'A', दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट: पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाया 221/5 का स्कोर

Enter caption

Ad

हैमिल्टन में दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारत के ए के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए। वैन वोरकोम 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके अलावा कीवी टीम के कप्तान विल यंग ने शतकीय पारी खेली। दिन के खेल में पूरे 90 ओवर फेंके गए।

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड को चोट सम्बन्धी कुछ समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए टिम सिफर्ट क्रीज पर आए। उन्होंने कप्तान विल यंग के साथ मिलकर 58 रनों की साझेदारी की। नवदीप सैनी ने टिम सिफर्ट को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। इस खिलाड़ी 16 रन बनापहला विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विल यंग ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की। अन्य बल्लेबाज आउट होते रहे और ज्यादा समय क्रीज पर बिताने में नाकाम रहे। विल यंग ने शानदार शतक जड़ा और 117 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। दिन की अंतिम गेंद अपर डग ब्रैसवेल आउट हुए। वैन वोरकोम अंत तक टिके रहे और 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए। भारत के लिए नवदीप सैनी ने 2 और रजनीश गुरबानी ने 2 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतकीय पारियां खेली थी। मुरली विजय फ्लॉप रहे थे। टीम इंडिया ने दोनों पारियों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। मयंक अग्रवाल ने भी शानदार खेल दिखाया था। अंतिम दिन अंतिम सत्र में पहला टेस्ट मैच समाप्त हुआ था। भारतीय टीम का आकर्षण पृथ्वी शॉ को ही माना जा रहा है और वे अपने प्रदर्शन से यह दिखाते भी हैं।

संक्षिप्त स्कोर

न्यूजीलैंड ए पहली पारी: 221/5 (विल यंग 117)

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications