न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें 

Ankit
New Zealand v Australia - ICC Men
New Zealand v Australia - ICC Men's T20 World Cup Final 2021

न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने अपनी गर्लफ्रेंड केट विक्टोरिया के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फिलिप्स ने माउंट कुक नेशनल पार्क में विक्टोरिया को प्रपोज किया है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब पसंद की जा रही है।

Ad

शेयर की गई तस्वीर में फिलिप्स और विक्टोरिया खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर फिलिप्स के साथी खिलाड़ी डैरिल मिचेल ने भी उन्हें बधाई दी है।

Ad

फिलिप्स इससे पहले भी विक्टोरिया के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद भी विक्टोरिया के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ये दोनों ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज हैं फिलिप्स

फिलिप्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। फिलिप्स ने 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने उस मैच में 51 गेंदों में 108 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के भी लगाए थे। मैच में न्यूजीलैंड ने 238/3 का स्कोर बनाया था और 72 रनों से जीत लिया था।

फिलिप्स ने अब तक न्यूजीलैंड से 44 टी-20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 31.09 की औसत और 141.76 की स्ट्राइक रेट से 964 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक पांच वनडे में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 110 रन बना लिए हैं। उन्होंने खेले एक टेस्ट में 52 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications