श्रीलंकाई क्रिकेटर लगे यौन उत्पीड़न के 4 में से 3 मामलों को किया गया खारिज, ऑस्ट्रेलियन कोर्ट में चल रही है सुनवाई

England v Sri Lanka - T20 International Series First T20I
दनुष्का के वकील ने सुनवाई में हो रही देरी का किया विरोध

श्रीलंका (Sri Lanka Cricket) के क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका (Danushka Gunathilaka) पर ऑस्ट्रेलिया में चल रहे यौन उत्पीड़न के मामले में लगाए गए चार आरोपों में से तीन आरोपों को हटा दिया गया है। दनुष्का गुनातिलका पर एक महिला के साथ अनुमति के बिना यौन शोषण करने का आरोप लगा था। उसके बाद 32 साल के गुनातिलका को पिछले साल नवंबर की शुरुआत में सिडनी में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ थे। वह तब से जमानत पर रिहा है और अब उनकी जमानत शर्तों को थोड़ा आसान कर दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के दौरान दनुष्का गुनातिलका का ऑस्ट्रेलिया में रहना अनिवार्य था।

Ad

दनुष्का के वकील ने सुनवाई में हो रही देरी का किया विरोध

दनुष्का गुनातिलका के वकील एलेन साहिनोविक ने इस मामले की सुनवाई में हो रही देरी का विरोध किया। दनुष्का के वकील ने इसके पीछे तर्क दिया कि, उनके मुवक्किल को सीमित पारिवारिक और सामाजिक समर्थन के साथ एक विदेशी नागरिक के रूप में अनुचित कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब दनुष्का को एक याचिका दर्ज करने के लिए 13 जुलाई को कोर्ट में वापस आना पड़ेगा।

सिडनी पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, दनुष्का 29 वर्षीय महिला से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे, जिसके बाद उन दोनों ने बाहर मिलने का प्लान बनाया। ये दोनों डेट पर गए और उसके बाद दनुष्का उस लड़की के घर पर भी गए, जो सिडनी रोज बे पर था। लड़की के घर पर जाकर दनुष्का ने लड़की की मर्जी के बिना जबरदस्ती की और यौन शोषण भी किया।

इस मामले में दनुष्का पर चार आरोप लगाए गए थे, लेकिन उनमें से तीन आरोपों को खारिज कर दिया गया। अब सुनवाई सिर्फ एक मामले पर होगी। श्रीलंका क्रिकेट अपने इस खिलाड़ी का खुलकर समर्थन नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसने दनुष्का की हर संभव मदद की है। यहां तक की बोर्ड ने दनुष्का की कुछ कानूनी लागतों का भुगतान भी किया है। हालांकि, बोर्ड उनसे ये पैसे वसूलने की उम्मीद भी कर रहा है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications