मुंबई इंडियंस के लिए सीजन खत्म होने की बात कहते हुए दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

मुंबई इंडियंस को अपने सभी मुकाबलों में हार मिली है
मुंबई इंडियंस को अपने सभी मुकाबलों में हार मिली है

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि लगातार छह हार के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में में पहुँचने के लिए मुंबई इंडियंस (MI) की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। पांच बार की विजेता टीम को अपने छठवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस तरह मुंबई इंडियंस को अपने सभी शुरूआती छह मैचों में हार मिली है और टीम अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो फिर अपने सभी शेष आठ मैच जीतने होंगे, जो कि एक बहुत मुश्किल काम लगता है।

अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई की हार पार बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं पर कहा,

मुंबई इंडियंस अभी भी विजेता नहीं है। वे एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं, छह मैच पहले ही बीत चुके हैं। यह सीजन भी लगभग खत्म हो गया है, आप अभी भी आठ मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकते हैं लेकिन अगर आपने पहले 6 में से 1 नहीं जीता है, तो आप 8 में से 8 कैसे जीतेंगे।
youtube-cover

मुंबई इंडियंस चैंपियन टीम की तरह नहीं लग रही है - संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर के मुताबिक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

एक आईपीएल सीजन में अपने पहले छह मैच हारने वाली दो टीमें दिल्ली और बेंगलौर भी हैं। उस सीजन में ये दोनों ही टीमें आखिरी पायदान पर रही थीं। ऐसा लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम भी आखिरी पायदान पर रहने वाली है। मुंबई इंडियंस के लिए ऑक्शन काफी शानदार जाता था और 80 प्रतिशत लड़ाई वो वहीं पर जीत जाते थे, हालांकि इस सीजन उनके लिए ऑक्शन अच्छा नहीं रहा। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो इतना खराब खेलेंगे। उनके अहम खिलाड़ी जा चुके हैं और जो टीम उन्होंने चुनी है वो चैंपियन टीम की तरह नहीं लगती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar