भारतीय क्रिकेट (India Cricket) को आज बहुत बड़ी क्षति पहुंची हैं। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी (Salim Durrani) का निधन उनके निवास स्थान पर हो गया। सलीम दुर्रानी भारत के एकमात्र ऐसे टेस्ट क्रिकेटर थे, जो मूलतः अफगानिस्तान के थे। पूर्व ऑलराउंडर का जन्म 11 दिसंबर 1934 को काबुल में हुआ था। 2 अप्रैल 2023 को 88 वर्ष 112 दिन की अवस्था में उनका निधन हो गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने पूर्व कप्तान असगर अफगान के साथ सलीम दुर्रानी की फोटो शेयर की है।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'एसीबी ने अफगानिस्तान में जन्मे पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एसीबी उनके जाने से दुखी है और इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति और आराम की कामना करता है। अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फरमाए।' आपको बता दें की सलीम दुर्रानी गुजरात के जामनगर में अपने भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ रहते थे। इसी साल जनवरी में गिरने के चलते उनके जांघ की हड्डी टूट गई थी और फिर उनकी सर्जरी भी हुई थी।Afghanistan Cricket Board@ACBofficialsThe ACB expresses its grief on the demise of Afghanistan-born former Indian test cricketer Salim Durrani. ACB is saddened by his loss and wishes his family strength & comfort in this difficult time. May Allah grant him the highest ranks in Jannah!73740The ACB expresses its grief on the demise of Afghanistan-born former Indian test cricketer Salim Durrani. ACB is saddened by his loss and wishes his family strength & comfort in this difficult time. May Allah grant him the highest ranks in Jannah! https://t.co/hQxl3AdlYJसलीम दुर्रानी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे और इसी के चलते क्रिकेट के चाहने वाले उन्हें काफी पसंद करते थे। सलीम दुर्रानी को लेकर यह भी माना जाता था कि उस समय के इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे जो दर्शकों की माँग पर छक्के लगाया करते थे। उन्होंने 1960 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ यहीं पर अपना आखिरी टेस्ट मैच भी खेला था। सलीम दुर्रानी ने अपने करियर में कुल 29 टेस्ट खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए थे और 35.42 की औसत से 75 विकेट चटकाए थे।