अजिंक्‍य रहाणे ने कोलकाता नाइटराइडर्स फैंस के लिए बंगाली में मैसेज शेयर किया

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे अजिंक्‍य रहाणे
आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे अजिंक्‍य रहाणे

अनुभवी बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) फैंस के लिए बंगाली में एक संदेश शेयर किया है।

Ad

याद दिला दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल मेगा नीलामी में अजिंक्‍य रहाणे को खरीदा था। 33 साल के रहाणे ने फैंस के लिए वीडियो मैसेज शेयर किया।

इंस्‍टाग्राम पर वीडियो के साथ अजिंक्‍य रहाणे ने लिखा, 'আমি তৈরী 😊 আশা করছি আপনারাও। আমি उत्‍साहित আপনাদের প্রিয় कोलकाता नाइटराइडर। এর পরিবারের সাথেয জুড়ে। এবার হবে খেলা শুরু। सभी केकेआर फैंस को चीयर्स। (मैं तैयार हूं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि आप भी तैयार होंगे। मैं कोलकाता नाइटराइडर परिवार से जुड़ने पर उत्‍साहित हूं। खेल शुरू होने दिया जाए। सभी केकेआर फैंस को चीयर्स।)'

याद हो कि पिछले साल में अजिंक्‍य रहाणे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स का प्रतिनिधित्‍व किया था। उन्‍हें मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इसके बाद केकेआर ने रहाणे को उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीदा।

मुंबई के रहाणे 2008 से आईपीएल का हिस्‍सा हैं। रहाणे आगामी आईपीएल में वेंकटेश अय्यर के साथ पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

रहाणे में अभी काफी क्रिकेट बाकी: डेविड हसी

पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड हसी ने रहाणे के खराब फॉर्म की च‍िंता को बकवास करार दिया है। हसी ने कहा कि रहाणे में अभी कम से कम पांच साल की क्रिकेट बाकी है।

हसी ने कहा कि अजिंक्‍य रहाणे का शांत स्‍वभाग युवाओं पर असर डाल सकता है। 44 साल के डेविड हसी ने कहा, 'अजिंक्‍य रहाणे क्‍लास खिलाड़ी हैं। वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक दशक से ज्‍यादा समय से क्‍लास खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मेरे ख्‍याल से उसमें 5-10 साल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट बचा है।'

अजिंक्‍य रहाणे ने 151 आईपीएल मैचों में 31.52 की औसत और दो शतक की मदद से 3941 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications