IPL में अम्बाती रायडू 'डबल हंड्रेड' पूरा करने वाले 9वें खिलाड़ी बने, MI के मालिक आकाश अंबानी ने दी बधाई

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने रायडू को शुभकामनाएं दीं
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने रायडू को शुभकामनाएं दीं

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super KIngs) के लिए खेल रहे अम्बाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपने आईपीएल करियर के 200 मैच पूरे कर लिए हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले वह 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दें कि रायडू ने चेन्नई और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के मैच खेले हैं। इस खास मौके पर उनकी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मालिक आकाश अंबानी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए एक खास वीडियो पोस्ट किया।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा की जिसमें वो रायडू को इस खास मौके पर बधाई देते हुए नजर आए। आकाश ने इस वीडियो में रायडू की मुंबई इंडियंस के लिए खेली गई यादगार पारियों को याद किया और उन्हें आने वाले सालों के लिए बधाई दी।

वीडियो की शुरुआत में आकाश ने कहा-

अम्बाती रायडू आपको आईपीएल में 200 मैच पूरे करने के लिए बधाई। आपने मुंबई इंडियंस के लिए कई अच्छी परफार्मेंस दी हैं लेकिन मैंने उनमें से दो अपनी पसंदीदा पर्फार्मेंस चुनी हैं जिन्हें आपने मुंबई इंडिंयस के रंग में खेला है।

इसके बाद आकाश ने उन दो पारियों के नाम बताए जो उनके हिसाब से रायडू की सबसे खास पारियां थीं। इस दौरान उन्होंने 2014 के मैच को भी याद किया। उन्होंने कहा-

पहली परफार्मेंस जिसमें आपने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 30 रन बनाए थे। यह शायद उन सबसे बेहतरीन मैच में से एक था जिसे मुंबई इंडियंस ने 2014 में खेला है। दूसरी आपकी पार्टनरशिप जो आपने और पोलार्ड ने बैंगलोर के खिलाफ की थी। यह मेरे दो सबसे पसंदीदा मूमेंट हैं।

आकाश ने वीडियो में रायडू के योगदान को भी याद किया जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के ट्रॉफी जीतने पर किया। उन्होंने कहा-

आपने मुंबई इंडियंस द्वारा जीती गई सभी ट्रॉफी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं आपको आने वाले सालों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आपका करियर ऊपर उठता जाए। 200 मैच पूरे करने के लिए एक बार फिर से बधाई और भविष्य के लिए आल द बेस्ट।

बता दें, अम्बाती रायडू ने मुंबई के लिए 114 मैच खेले हैं। वहीं, इस समय वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। और उन्होंने चेन्नई के लिए भी आईपीएल ट्रॉफी जीती हुई है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications