Asia Cup 2023 : श्रीलंका के युवा खिलाड़ी ने 'प्‍लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद दिया दिल जीत लेने वाला बयान

Sri Lanka Asia Cup Cricket
दुनीथ वेल्‍लालागे ने पांच भारतीय बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया

श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) को मंगलवार को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 राउंड में भारत (India Cricket Team) के हाथों 41 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनीथ वेल्‍लालागे (Dunith Wellalage) ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। बाएं हाथ के स्पिनर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए पांच भारतीय बल्‍लेबाजों को शिकार बनाया। इसके बाद उन्‍होंने बल्‍ले से लड़ाई लड़ी और नाबाद 42 रन बनाए। फील्डिंग में भी वेल्‍लालागे ने प्रभावित किया और दो कैच पकड़े।

हालांकि, इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी वेल्‍लालागे श्रीलंका को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।

दुनीथ वेल्‍लालागे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड लेने के बाद दुनीथ वेल्‍लालागे ने फैंस का दिल जीतते हुए सबसे पहले भारतीय टीम को बधाई दी और कुलदीप यादव की तारीफ की।

दुनीथ वेल्‍लालागे ने कहा, 'सबसे पहले मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। दुर्भाग्‍यवश हम मैच हार गए, लेकिन हमारे पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मैच है। कुलदीप यादव शानदार गेंदबाज हैं। मगर मैंने अपना नॉर्मल गेम खेलने की कोशिश की और सकारात्‍मक रहा।'

दुनीथ वेल्‍लालागे ने बताया कि इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'छोटी उम्र से ही कड़ी मेहनत कर रहा हूं और सकारात्‍मक सोच रखता हूं। मैं अपनी टीम के साथियों और सपोर्ट स्‍टाफ को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जिन्‍होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।'

याद दिला दें कि दुनीथ वेल्‍लालागे ने भारत के खिलाफ अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वेल्‍लालागे की कोशिश अब बांग्‍लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की होगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications