Asia Cup 2023 : रोहित शर्मा कैच ड्रॉप होने का नहीं उठा पाए फायदा, शाहीन अफरीदी ने उखाड़ी गिल्लियां

Sri Lanka Asia Cup Cricket
Sri Lanka Asia Cup Cricket

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2023) का मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को मैच के शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिला है। दरअसल, टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की गेंद पर जीवनदान मिला है। हालांकि रोहित शर्मा इस जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सकें और 11 रन के स्कोर पर शाहीन अफरीदी की गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए।

रोहित शर्मा को मिला बड़ा जीवनदान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मैच के दूसरी ही गेंद पर शाहीन अफरीदी की गेंद पर जीवनदान मिला। उस वक्त रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए थे। शाहीन ने रोहित को गेंद आगे पैड की ओर डाल जिसपर रोहित ने इस लेग साइड की ओर चार रनों के लिए खेला। हालांकि रोहित का यह शॉट काफी जोखिम भरा रहा और पाकिस्तानी फिल्डर फखर जमान के हाथों में गेंद आते-आते रह गई। जमान ने इस गेंद पर अपनी बायीं ओर शानदार डाइव लगाया हालांकि वह गेंद को अपने कब्जे में नहीं रख सकें और गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर चार रनों के लिए चली गई। कैच छूटने के बाद शाहीन अफरीदी काफी निराश नजर आएं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में विकेट चटकाने के लिए जाना जाता है। शाहीन ने आज भी लगभग यह काम कर दिया था पर उन्हें फील्डर का साथ नहीं मिला और वह पहला विकेट नहीं ले पाए। आपको बता दें साल 2018 एशिया कप में भी रोहित शर्मा का कैच शाहीन अफरीदी की गेंद पर छूटा था। इस कैच के छूटने के बाद रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था। हालांकि इस बार रोहित शर्मा ऐसा कमाल नहीं कर सकें और सिर्फ 11 रन के स्कोर पर आउट हुए।

Quick Links