CWC 2023 : भारत की हार से फैंस की शर्मनाक हरकत आई सामने, ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी के बारे में लिखे अपशब्द

Photo Courtesy: Vini Raman Instagram
Photo Courtesy: Vini Raman Instagram

वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023 Final) के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतने के बाद अपना दबदबा कायम किया था लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम तीनों विभागों में फ्लॉप साबित हुई। छठी बार ऑस्ट्रेलिया के सिर पर वर्ल्ड चैंपियन का ताज सजा। मगर, जब से कंगारुओं ने भारत को हराकर खिताब जीता है, तभी से सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की पत्नी विनी रमन (Vini Raman) को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। इससे परेशान होकर विनी ने स्पेशल पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Ad

वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली दूसरी हार को कुछ भारतीय फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वो कभी पैट कमिंस की पत्नी को सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखते नजर आये, तो कभी उन्होंने किसी दूसरे ऑस्ट्रेलिया टीम खिलाड़ी को आड़े हाथ लिया। ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी भी ट्रोलर्स के निशाने पर आईं, जो मूल से रूप से भारतीय हैं। ट्रोलर्स की इस हरकत के बारे में विनी ने सोशल मीडिया के जरिये खुलासा किया और अपनी इंस्टा पर एक स्टोरी डाली। उन्होंने लिखा,

ये जो भी लोग नफरत भरे मैसेज कर रहे हैं कुछ तो ख्याल रखिये। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसी बातों को भी कहने की जरूरत पड़ रही है। आप भारतीय हो सकते हैं और साथ ही उस देश का भी समर्थन कर सकते हैं जहां आपका जन्म हुआ, जिस जगह आप बड़े हुए और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण जिस देश की तरफ से आपके पति और बच्चे के पिता खेलते हैं। थोड़ा आराम से रहे और ये जो नफरत आपके अंदर भरा है उसे किसी और जरूरी मुद्दे के लिए उपयोग में लाए।
Ad

वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया को छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में ग्लेन मैक्सवेल ने अहम रोल अदा किया। टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में उन्होंने 66.66 की उम्दा औसत से 400 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक निकले। गेंदबाजी में उन्होंने छह विकेट भी हासिल किये।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications