CWC 2023: ‘धोनी पाजी ने छक्का मारदा’, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी के वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स पर की पंजाबी कमेंट्री

(Photo Courtesy: ICC Instagram)
(Photo Courtesy: ICC Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) दोनों टीमें कमाल की फॉर्म में चल रही है। दोनों टीमों ने अब तक 4-4 मुकाबले खेले हैं इन चारों मुकाबले में दोनों को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले एक वीडियो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) पंजाबी कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं।

Ad

दरअसल, आईसीसी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वर्ल्ड कप 2011 फाइनल का महेंद्र सिंह धोनी द्वारा खेला गया विनिंग सिक्स को दिखाया गया है। इस सिक्स के वीडियो में रवि शास्त्री की यादगार कमेंट्री भी सुनाई दे रही है। वहीं इस ऐतिहासिक छक्के पर ईश सोढ़ी पंजाबी में कमेंट्री की और कहा कि ‘धोनी पाजी ने छक्का मारदा लंबा सा, 28 सालों बाद वर्ल्ड कप इंडिया दा।' फैंस को भी सोढ़ी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह इस वीडियो पर फैन्स जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। आईसीसी के इस वीडियो पर 2.47 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि भारत ने 1983 वर्ल्ड कप के बाद 28 साल का लंबा इंतजार कर अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 2011 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच को धोनी ने शानदार अंदाज में छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। धोनी ने यह छक्का श्रीलंका के गेंदबाज नुवान कुलासेकरा की गेंदबाजी पर लगाया था। 2011 के बाद से टीम इंडिया अपने तीसरे वर्ल्ड कप जीतने का इंतजार कर रही है। इस बार भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप अपने नाम करने का सुनहरा मौका है क्योंकि इस बार इसका आयोजन भारत में ही हो रहा है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications