CWC 2023 : रोहित शर्मा ने जड़ा अनोखा 'तिहरा शतक', वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

India Cricket Wcup
India Cricket Wcup

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ पहले मुकाबले में वह शून्य पर भले ही आउट हुए लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने तूफानी शतक जड़ा और 131 रनों की जबरदस्त पारी खेली। आज पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। पाकिस्तान को 191 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय बल्लेबाज मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू किये और पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े।

विराट कोहली संग रोहित शर्मा ने 56 रनों की साझेदारी की और इसी दौरान उन्होंने हारिस राउफ की गेंद पर लगाये छक्के से वनडे क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से आगे केवल शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल हैं। शाहिद अफरीदी के नाम 351 छक्के है तो क्रिस गेल ने 331 छक्के लगाये हैं।

रोहित शर्मा ने हाल ही में जड़े थे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के अब रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 560 छक्के जड़ दिए हैं उन्होंने क्रिस गेल के 553 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था।

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का तूफानी अंदाज भारतीय दर्शकों को पसंद आ रहा है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को तेज शुरुआत मिल रही है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ऐसी ही शुरुआत प्रदान की और बेहतरीन अर्धशतक जमाया है। हालाँकि शुभमन गिल और विराट कोहली 16-16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now