CWC 2023 : रोहित शर्मा ने जड़ा 'छक्कों का अर्धशतक', क्रिस गेल का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ा

India Cricket WCup
रोहित शर्मा ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 छक्के शामिल रहे

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह बड़ा मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच को अपने बल्ले से और भी खास बना दिया है। दरअसल, सेमीफाइनल के बड़े मैच में रोहित शर्मा ने बल्ले से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Ad

रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ कर हासिल किया है। क्रिस गेल ने इससे पहले अपने वर्ल्ड कप करियर में 49 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में 51 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। वह वर्ल्ड कप में 43 छक्के लगा चुके हैं।

वहीं चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डीविलियर्स का नाम है। उन्होंने वर्ल्ड कप में 37 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर हैं। उन्होंने ने भी वर्ल्ड कप में 37 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इस रिकॉर्ड के अलावा रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यहां भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दरअसल, गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के लगाए थे, वहीं रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक 28 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है जिनहोंने 2019 वर्ल्ड कप में 22 छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications