CWC 2023 : रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक को लेकर ट्विटर पर आया सैलाब, कई बड़े रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

Neeraj
India Cricket WCup
India Cricket WCup

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले के वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम (Team India) ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) को 8 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 272 रन बनाये थे। जवाबी पारी में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को महज 35 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से इस जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रहे, जिन्होंने 84 गेंदों में ताबड़तोड़ 131 रन बनाये। उनकी पारी में 16 चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किये। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह उनका सातवां शतक रहा और अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर (6 शतक) को पीछे छोड़ा। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले मामले में भारतीय कप्तान अब पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं। रोहित की जबरदस्त पारी को ट्विटर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक को लेकर ट्विटर पर सैलाब, कई रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

(जब रोहित अच्छा खेलते हैं तो भारत को अच्छी नींद आती है।)

(हमारे हिटमैन के लिए यह कितनी अद्भुत उपलब्धि है। हिटमैन का शानदार शतक, उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में 131 रन बनाए। वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक (7) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के। वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक।)

(अनगिनत प्रार्थनाओं के साथ इस दिन का इंतजार किया था।)

(शाबाश रोहित शर्मा। जब वह अच्छा खेलते हैं तो भारत आसानी से जीत जाता है।)

(रोहित शर्मा के आज के रिकॉर्ड।)

(हिटमैन, छक्के मारने वाली मशीन।)

(नॉन स्ट्राइकर एंड से इशान किशन।)

(वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 7 शतक लगाए हैं, वह भी केवल 19 पारियों में।)

(आज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धुनाई की।)

(रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप का सातवां शतक, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन। अच्छा खेले चैंपियन, असली मनोरंजनकर्ता।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now