CWC 2023 : विराट कोहली के घर आने वाली है एक और बड़ी खुशखबरी, बेबी बंप में नजर आई अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

Neeraj
Photo Courtesy: Cric_varad Twitter Snapshots
Photo Courtesy: Cric_varad Twitter Snapshots

वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) के आगाज से पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार माँ बनने जा रही है और वह गर्भ से हैं। हालाँकि, तब इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। विराट-अनुष्का ने भी उन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का अपना 'बेबी बंप फ्लॉन्ट' करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि किंग कोहली मौजूदा समय में वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड्स (IND vs NED) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय स्क्वाड 6 नवंबर को ही वहां पहुंच गया था। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु पहुंचे थे। इस बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में कोहली और अनुष्का टाइट सिक्योरिटी के बीच एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए होटल के अपने रूम की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ने काले रंग का ड्रेस पहना हुआ है, इसमें उनका बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है। अनुष्का अपने पेट पर हाथ रखकर धीरे-धीरे चल रही हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

गौरतलब है कि किंग कोहली और अनुष्का क्रिकेट जगत के साथ बॉलीवुड की भी सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। दूसरे बच्चे की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस काफी उत्साहित हो गए थे।

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो वो लाजवाब रहा है। टूर्नामेंट के खेले नौ मैचों में उन्होंने 108.60 की कमाल की औसत से 543 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। अगर भारत को वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतना है तो किंग कोहली आने वाले मैचों में इसी तरह योगदान देना होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now