CWC 2023 : बैंगलोर शहर और लोगों के लिए उमड़ा विराट कोहली का प्यार, RCB का जिक्र करते हुए बोली बड़ी बात

India Cricket WCup
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते है विराट कोहली

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में विजयरथ जारी है। टीम इंडिया ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले खेले हैं। इन सभी मैचों में टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। अब भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। वहीं इस मैच से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने बैंगलोर शहर और आरसीबी (RCB) को लेकर अपने प्यार को फिर से बयां किया है।

Ad

स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली बैंगलोर के प्रति अपने लगाव पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘यह एक स्पेशल बॉन्ड है। आईपीएल का पहला ड्रॉफ्ट 2008 में हुआ था। उस वक्त मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप से आया था। उस वक्त मैं आरसीबी द्वारा चुना गया था। उसके बाद मैं हमेशा आरसीबी द्वारा रिटेन किया गया। मैं खुद को इसके बाद किसी भी और फ्रेंचाइजी के साथ नहीं देखा और न ही खेला। जो विश्वास, जो प्यार मुझे पर फैंस ने यहां जताया वह मेरे लिए किसी भी बेशकीमती चीजों से बढ़कर था। ऐसा अनुभव आपको काफी कम होता है। इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मेरा इस शहर से इतना गहरा जुड़ाव हुआ जहां मेरा जन्म भी नहीं हुआ है।’

विराट कोहली ने आगे कहा कि, 'यह मेरे लिए घर जैसा है। यह शहर मेरा दूसरा घर है। यह शहर कैसे लोगों को अपनाते हैं और उसे इतना प्यार देता है जैसे वह उनके अपने हैं। यह कोई रैंडम फैन बेस नहीं है या कोई एक सीजन की भी बात नहीं है वह हर सीजन लगातार सपोर्ट करते हैं। वह आईएसएल के दौरान फुटबॉल पर भी उतना ही प्यार दिखाते हैं। यहां के लोग शानदार हैं।'

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications