Deodhar Trophy : मयंक अग्रवाल और नितीश राणा का जबरदस्त प्रदर्शन, रियान पराग ने गेंदबाजी में किया कमाल

:Photo Courtesy : BCCI Domestic
:Photo Courtesy : BCCI Domestic

पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy 2023) के दूसरे दिन तीन मुकाबलों का आयोजन किया गया। आज का पहला मुकाबला नॉर्थ जोन ने सेंट्रल जोन के खिलाफ जीता, तो दूसरे मैच में साउथ जोन ने रोमांचक जीत हासिल की और तीसरी भिड़ंत में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट को आसानी से मात दी है। आज हुए इन मुकाबले में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और नितीश राणा (Nitish Rana) ने दमदार प्रदर्शन किया, तो अभिमन्यु ईश्वरण ने शानदार शतक लगाया तो रियान पराग ने गेंदबाजी में कमाल करके दिखाया है।

नॉर्थ जोन बनाम सेंट्रल जोन

पहले मुकाबले में नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस मुश्किल लक्ष्य के जवाब में सेंट्रल जोन की टीम केवल 259 रनों पर सिमट गई। नितीश राणा ने कप्तानी प्रदर्शन किया उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली, तो गेंदबाजी में 4 विकेट भी हासिल किये। नॉर्थ जोन की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 107 गेंदों पर 121 रनों की तूफानी पारी खेली। सेंट्रल जोन के लिए यश दुबे ने 78 रनों की पारी खेली, तो रिंकू सिंह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। नॉर्थ जोन ने इस टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत प्राप्त कर ली है।

नॉर्थ ईस्ट जोन बनाम ईस्ट जोन

आज के दूसरे मुकाबले में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ आसानी से जीत हासिल की। नॉर्थ ईस्ट को 169 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन ने लक्ष्य को 32वें ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरण ने शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईस्ट जोन के लिए रियान पराग ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट चटकाए।

साउथ जोन बनाम वेस्ट जोन

टूर्नामेंट का छठा मुकाबला साउथ और वेस्ट जोन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को साउथ जोन ने 12 रनों से अपने नाम कर लिया। साउथ जोन के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 98 रनों की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को 206 रनों के स्कोर तक पहुँचाया। इस लक्ष्य के जवाब में वेस्ट जोन की टीम 37वें ओवर में 194 रनों पर सिमट गई। वेस्ट जोन के लिए सरफराज खान ने 42 रन बनाये।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications