IPL 2024 में 1 हजार छक्के हुए पूरे, पिछले सीजन के टूटे सभी रिकॉर्ड्स  

क्रुणाल पांड्या के बल्ले से आया 1000वां छ्क्का (Photo Courtesy: IPLt20.com)
क्रुणाल पांड्या के बल्ले से आया 1000वां छ्क्का (Photo Courtesy: IPLt20.com)

One Thousand Sixes in IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग के 57वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उतरी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मैच में इंडियन प्रीमियर लीग का बड़ रिकॉर्ड बना है। दरअसल, मुकाबले में आईपीएल 2024 के 1 हजार छक्के पूरे हो चुके हैं। यह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज 1 हजार छक्के हैं।

Ad

IPL 2024 में पूरे हुए 1 हजार छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 1000वां छक्का लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बल्ले से आया। आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे तेज 1 हजार छक्के मौजूदा सीजन में लगे हैं। आईपीएल 2024 का 1 हजारवां छक्का 13079वें गेंद पर लगा। इससे तेज 1 हजार आईपीएल छक्के पहले कभी नहीं लगे थे।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल 2023 का सीजन है। आईपीएल 2023 में 1000वां छक्का 15390वें गेंद पर आया था। वहीं तीसरे नंबर पर आईपीएल 2022 है। आईपीएल 2022 में 1000वां छक्का 16269वें गेंद पर आया था। इस लिहाज से आईपीएल 2024 में सबसे तेज एक हजार छक्कों के सभी रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं।

Ad

मौजूदा सीजन में बल्लेबाज जमकर धमाका कर रहे हैं। हर मुकाबले में बल्लेबाजों द्वारा छक्कों की बारिश की जा रही है। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगाया है। हैदराबाद ने अब तक 132 छक्के आईपीएल 2024 में लगाए हैं। हैदाराबाद के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम आता है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आईपीएल 2024 में अब तक 120 छक्के लगा चुके हैं। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। केकेआर की टीम आईपीएल 2024 में 116 छक्के लगा चुकी है। सनराइजर्स की टीम आज के मुकाबले में भी छक्कों की बारिश कर अपने इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना चाहेगी।

वहीं आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाले तो इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन पहले नंबर पर आते हैं। सुनील नरेन ने अब तक 11 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम है। हेनरिक मौजूदा सीजन में धमाकेदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से छक्को की बारिश हो रही है। हेनरिक ने आईपीएल 2024 में 31 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा है। उन्होंने आईपीएल 2024 में 29 छक्के जड़े हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications