IPL 2021 - मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का टूटा दिल

Rahul
मुंबई का मुकाबला आज दिल्ली के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा (Photo - IPL)
मुंबई का मुकाबला आज दिल्ली के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा (Photo - IPL)

आईपीएल (IPL 2021) में इस साल गतविजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। मुंबई टीम के कई युवा और दिग्गज खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है। इसलिए टीम के लिए आईपीएल के आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करना जरुरी हो गया है। भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि मुंबई टीम का यह प्रदर्शन देखकर उनका दिल टूट गया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

आकाश चोपड़ा ने इस सन्दर्भ में कहा कि मुंबई इंडियंस पहले जैसी टीम नहीं दिख रही है। यह मुंबई इंडियंस टीम अपनी काबिलियत के अनुसार बिलकुल ही अलग नजर आई है और इससे मेरा दिल टूट जाता है। मुंबई इंडियंस के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि वे निडर और लापरवाह अंदाज में नहीं खेल रहे हैं। जब दबाव आया तो उन्होंने अपना पराक्रम नहीं दिखाया। वे सिर्फ जीत के लिए कोशिश कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आकाश चोपड़ा ने मुंबई टीम में कोई बदलाव न देखते हुए उनकी प्लेइंग XI पर बड़ी बात कही कि, 'मैं किसी भी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। आपने सौरभ तिवारी को खिलाना शुरू कर दिया है, उन्होंने रन भी बनाए हैं। अब आप उसे किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहेंगे। हार्दिक पांड्या को आखिरकार किसी तरह की फॉर्म मिल ही गई है। क्या वह टॉप गियर में है - नहीं, अभी नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने जयंत यादव को टीम में शामिल करने को लेकर भी कहा कि, 'क्या आप जयंत यादव के बारे में सोच सकते हैं? मैं सिर्फ ध्यान लगाकर सोच रहा हूँ क्योंकि आपके पास बोल्ट, बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल, क्रुणाल पांड्या और राहुल चाहर हैं। आप जयंत यादव के बारे में सोच सकते हैं, आप उन्हें नई गेंद से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। ऑफ स्पिनर के खिलाफ शिखर धवन का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Quick Links