पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी टीम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बात एशिया कप की मेजबानी की हो या वर्ल्ड कप के लिए भारत टीम भेजने की। हालांकि इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रह चुके और लंबे समय तक पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधत्व करने वाले रमीजा राजा (Ramiz Raja) सुर्खियों में है। इस पूर्व दिग्गज का नया अवतार फैंस को देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें रमीज राजा सिंगिंग में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं।क्रिकेटर से सिंगर बने रमीज राजाहाल ही में रमीज राजा का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। इस वीडियो में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मुखिया श्रीलंका की फेमस सिंगर योहानी डिलोका के साथ मनहारी गाने की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रमीज राजा योहानी के साथ मनहारी गाना गाते भी दिखते हैं। राजा यही नहीं रुकते हैं अपने गाने की ट्रेनिंग के बाद वह योहानी को एक गाने की ट्रेनिंग नजर आते हैं।राजा गाना सिखाते हए गाते हैं ‘आया हूं मैं तुझको ले जाऊंगा अपने साथ तेरा हाथ थाम के। राजा के गाना गाने के बाद योहानी भी इसे दोहराते हुए नजर आती हैं। ट्विटर पर रमीज राजा के इस नए अवतार का वीडियो बसीत सुभहानी ने अपलोड किया है। राजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं।Basit Subhani@BasitSubhaniRamiz Raja showing his other talent today❣ pic.twitter.com/hBieEnixoT28242Ramiz Raja showing his other talent today❣ pic.twitter.com/hBieEnixoTआपको बता दें कि श्रीलंका में इस समय श्रीलंकाई प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। इस लीग में पाकिस्तान के कई स्टार क्रिकेटर खेल रहे हैं। वहीं रमीज राजा भी इस टूर्नामेंट में बतौर कमेंटेटर जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ भी रह चुके हैं। वह पाकिस्तान के 1992 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा भी थे।