IND vs AFG : रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी, 'हिटमैन' के पांचवें शतक को लेकर ट्विटर पर आई जोरदार प्रतिक्रियाएं

Photo Courtesy : BCCI Website
Photo Courtesy : BCCI Website

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत में टीम के लिए यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ और 22 के स्कोर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कम्पनी के चार विकेट गिर गए थे।

Ad

हालाँकि, इसके बाद रिंकू सिंह ने कप्तान रोहित के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर अफगान गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक ठोका, उनकी 69 गेंदों में खेली 121* रनों की पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं, रिंकू ने भी 39 गेंदों में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 69* रन बनाये। दोनों की पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए। रोहित की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई हैं।

आइए कुछ प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें:

Ad

(हमारे कप्तान रोहित शर्मा ने क्या पारी खेली, उन्होंने भारत को संघर्षपूर्ण स्थिति से बचा लिया।)

Ad

(रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के किंग हैं।)

Ad

(कप्तान हिटमैन और रिंकू सिंह ने अच्छा खेला।)

Ad

(लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने जड़ा शतक।)

Ad

(भारतीय टी20क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान वापसी। रोहित शर्मा का क्या शतक है। रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। किसी को भी 200+ की उम्मीद नहीं थी। रोहित शर्मा ही तो हैं जो नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं।)

Ad

(रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 टी20 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।)

Ad

(रोहित शर्मा 2024 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।)

Ad

(यह T20I इतिहास की सबसे महान पारी है।)

Ad

(5वें टी20 में रोहित शर्मा का शतक।)

(जब पिच कठिन होती है तो रोहित शर्मा हमेशा टीम इंडिया के लिए मौजूद रहते हैं।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications