IND vs AUS: 'अरे ये कैसे हुआ...', रोहित शर्मा का कैच पकड़ खुद दंग रह गए ग्लेन मैक्सवेल, दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

(Photo Courtesy: Ahsaan Elahi Twitter)
Photo Courtesy : Jio Cinema Snapshots

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 352 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाज कर रही है। खासतौर पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 57 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का विकेट ग्लेन मैक्सवेल ने लिया। मैक्सवेल ने रोहित को अपनी ही गेंदबाजी पर शानदार रिफ्लेक्शन कैच पकड़ा। उनका यह कैच इतना कमाल का था कि खुद उन्हें भी यह भरोसा नहीं हुआ।

मैक्सवेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

रोहित शर्मा का विकेट मैच के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ओवर ग्लेन मैक्सवेल कर रहे थे। रोहित ने मैक्सवेल के इस ओवर में एक शानदार छक्का लगाया था। इस ओवर के आखिरी गेंद पर भी रोहित ने मैक्सवेल की ओर तेज शॉट लगाया इस गेंद पर मैक्सवेल खुद को बचाते हुए नजर आए पर हवा में आती गेंद सीधा उनके हाथों में चिपक गई। मैक्सवेल का यह कैच इतना हैरतअंगेज था कि कुछ समय तक किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। मैक्सवेल भी कुछ क्षण तक दंग नजर आए। मैक्सवेल के इसी कमाल के कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। खासतौर पर आज उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। रोहित ने इस मुकाबले में 57 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। रोहित का शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी खबर है। फैंस यही चाहते हैं कि उनका यह फॉर्म आगामी वर्ल्ड कप में भी बरकरार रहे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now