IPL कप्तानी रिकॉर्ड : एमएस धोनी (CSK) vs रोहित शर्मा (MI)

Photo Courtesy  - Indian Premier League
Photo Courtesy - Indian Premier League

Ad

आईपीएल (IPL) इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के एमएस धोनी (MS Dhoni) सबसे सफल कप्तान रहें हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने नेतृत्व में अपनी टीमों को कई बार ख़िताब जितवाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार ख़िताब अपने नाम किया है, तो एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई तीन बार चैंपियन बना है। बात अगर दोनों कप्तानों के आईपीएल रिकॉर्ड की करें तो वो भी शानदार रहें हैं।

एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

साल 2008 से लेकर अभी तक एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हर एक सीजन में कप्तानी की है। उनके नेतृत्व में टीम तीन बार चैंपियन बनी है, जबकि 5 बार उप-विजेता भी रही है। एमएस धोनी ने चेन्नई के लिए 195 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 115 मुकाबलों में जीत और 79 में हार मिली है। इस दौरान का उनका जीत प्रतिशत 59.27 रहा है। एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने आखिरी बार ख़िताब साल 2018 में अपने नाम किया था। उसके बाद दो साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन आईपीएल 2021 में चेन्नई एक बार फिर जबरदस्त फॉर्म में है और 7 मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस हैं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई गतविजेता है और पिछले दो आईपीएल से ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है। इसके अलावा उनके नेतृत्व मुंबई ने 5 ख़िताब अपने नाम किये है। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 123 मैचों में कप्तानी की है इन मुकाबलों में उन्हें 72 में जीत और 47 में हार मिली है। इस दौरान का उनका जीत प्रतिशत 60.16 रहा है।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी 4 बार फाइनल में एक दूसरे के सामने खेलें हैं, जिसमें रोहित शर्मा ने ही हर बार बाजी मारी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने चेन्नई को 3 बार फाइनल में हराया है, जबकि 1-1 बार राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स व दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications