जेम्‍स नीशम ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्‍यू किया जबकि ईशान किशन एक बार फिर बाहर बैठे नजर आए। न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर ने ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्‍टर नाइल की जगह ली और पांच बार की आईपीएल चैंपियन के लिए अपना प्रभाव बनाने को उत्‍सुक दिखे। जेम्‍स नीशम को पिछले साल किंग्‍स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्‍स) ने खरीदा था, लेकिन वह अपनी जगह पक्‍की नहीं कर पाए थे। नीशम ने केवल 5 मैच खेले थे और 19 रन बनाए थे।मुंबई इंडियंस में नीशम को शामिल करने व ईशान किशन को बाहर बैठाने के फैसले के बाद ट्विटर पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्‍त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।मुंबई इंडियंस पर भड़के ट्विटर यूजर्समुंबई इंडियंस के फैंस के जेम्‍स नीशम को अंतिम एकादश में शामिल करने पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मौजूदा मुंबई इंडियंस टीम में गेंदबाजी के कई विकल्‍प हैं और ऐसे में ईशान किशन को जरूर खेलना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कीवी ऑलराउंडर का प्रदर्शन देखने को लेकर बेताबी दिखाई कि वह गत चैंपियन के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।Jimmy Neesham making his MI debut tonight. So we won't be seeing any tweets from the MI handle in today's game.— Manya (@CSKian716) May 1, 2021If Dhawal Kulkarni can get powerplay wickets, then we are away from 1 change to being best possible XI, Ishan Kishan could have played for Jimmy Neesham, though Milne seems better option for Dhawal in powerplay— Nitin #MI💙 (@LoyalMIfan) May 1, 2021Ishan Kishan IPL 2022. pic.twitter.com/qnORWkxKoZ— Heisenberg ☢ (@internetumpire) April 29, 2021Ishan Kishan is still out. pic.twitter.com/ZWSsVF9RZa— Alagappan Vijayakumar (@IndianMourinho) May 1, 2021Not even 50 hours since MI dropped Kishan & see where they're heading now https://t.co/bFl94tzs75— 󠄪 󠄪 (@ComeToGabbaMate) May 1, 2021Exclusion of Ishan Kishan is gradually reducing his chances of making it to the 23 member squad for ICC World T20.— Siddharth 🇮🇳 (@imsidbagaria) May 1, 2021Ishan Kishan would've replaced Rohit as Indian opener that's why he benched him .— don't care virgin (@SpiderPant) May 1, 2021No Ishan Kishan again. Whats wrong with MI 🤦‍♂️— . (@sohailrocks11) May 1, 2021ईशान किशन के लिए आईपीएल 2021 सीजन अब तक अच्‍छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस ने किशन को 5 मैचों में मौका दिया, जिसमें वह केवल 73 रन ही बना सके। मगर मुंबई इंडियंस के फैंस का मानना है कि दिल्‍ली की बल्‍लेबाजों को मददगार पिच पर ईशान किशन को एक मौका जरूर मिलना चाहिए। पिछले सीजन में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे। उन्‍होंने 516 रन बनाए थे। इसलिए कई लोग हैरान हैं कि ईशान किशन के नाम पर विचार क्‍यों नहीं हो रहा है।वहीं मुंबई इंडियंस ने एक और बदलाव किया और ऑफ स्पिनर जयंत यादव की जगह तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को शामिल किया। बहरहाल, ईशान किशन को नहीं खिलाने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के एल क्‍लासिको मुकाबले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मात दी। इस मैच में किरोन पोलार्ड छा गए। पोलार्ड ने 34 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाकर मुंबई को 219 रन का लक्ष्‍य हासिल करा दिया।