Photo- IPLमुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार और स्काउटिंग स्पेशलिस्ट किरन मोरे (Kiran More) कोरोना (Covid-19) बीमारी से रिकवर कर गए है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट के जरिये स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की शुरुआत से पहले किरन मोरे कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उन्हें कोरोना से उबरने के लिए उपचार में रखा गया, जिससे अब वो पूरी तरह से उबर गए है और टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। इस खबर कि पुष्टि मुंबई इंडियंस ने जारी कर दी है।Official Statement: Kiran More has recovered from COVID-19 and has completed medically-supervised isolation. More has tested negative in three RT-PCR tests.#MumbaiIndians #MI #OneFamily (1/2) pic.twitter.com/c7I7PwAIa5— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2021मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर सलाहकार और स्काउटिंग स्पेशलिस्ट किरन मोरे पूरी तरह से फिट है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि किरन मोरे कोविड-19 से रिकवर कर चुके है और उन्होंने मेडिकल टीम द्वारा दिया गया इसोलेशन पीरियड भी पूरा कर लिया है। किरन मोरे के सभी RT-PCR टेस्ट नेगेटिव आये है। हमारी मेडिकल टीम ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के साथ विचार-विमर्श करके उन्हें फिट साबित किया है और अब वह मुंबई इंडियंस टीम को ज्वाइन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। किरन मोरे मुंबई टीम के साथ बायो-बबल में रहेंगे। किरन मोरे के फिट होने से मुंबई टीम के मैनेजमेंट में ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा होगा।मुंबई इंडियंस के साथ कई सालों से एक सलाहकार की भूमिका निभा रहे किरन मोरे अब टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार है। किरन मोरे की वजह से मुंबई के विकेटकीपरों को काफी मदद मिलने वाली है। उन्होंने पिछले कुछ समय से इशान किशन (Ishan Kishan), अदित्य तारे (Aditya Tare) और क्विंटन डी कोक (Quinton de Kock) के साथ अपना अनुभव साझा किया है। अब वह फिर से इन खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस फ़िलहाल अपने चेन्नई लेग के मुकाबले खेल रही है, जहाँ उन्होंने पहले 4 मैचों में 2 जीत हासिल की है, तो 2 में उन्होंने हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला गँवा दिया और उनका अगला मुकाबला चेन्नई के मैदान पर पंजाब किंग्स के साथ होगा।