चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में चल रहे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखा जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी है और उन्होंने IPL 2021 का सबसे खूबसूरत छक्का भी जड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) (24 रन) के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए।सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के चर्चे जारी है। दिल्ली के अहम तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और आर अश्विन की गेंदबाजी पर रोहित ने बेहतरीन छक्का लगाए, जिसको लेकर ट्विटर पर फैन्स और क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी राय रखी है। रोहित शर्मा ने पारी के पांचवे ओवर में रबाडा को रूम बनाकर मिड ऑफ के ऊपर से लाजवाब छक्का लगाया तो अश्विन को मैच के चौथे ओवर में एक हाथ से छक्का लगाया, जिसको लेकर ट्विटर पर लोगों ने बेहतरीन रिएक्शन दिए है। रोहित शर्मा की शानदार पारी का अंत अमित मिश्रा ने किया उन्होंने 44 रनों का अहम योगदान दिया। अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 7 बार आउट किया है।रोहित शर्मा के द्वारा लगाए गए दो शानदार छक्कों पर आये ट्विटर रिएक्शन:If you can hit that shot of Rabada you are a genius. Not that we did not know! @ImRo45 incredible shot that.— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) April 20, 2021That is some casual six. To hit it over covers against Ashwin with ridiculous ease is no easy thing. But then not all are Rohit Sharma— Venkata Krishna B (@venkatatweets) April 20, 2021🚨 HITMAN MODE: ACTIVATED! 🚨#MumbaiIndians' fans, are you happy or are you HAPPY watching #RohitSharma bat right now?#VIVOIPL #DCvMI pic.twitter.com/46KMNhtg8F— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2021One hand six by Rohit Sharma against Ravi Ashwin. pic.twitter.com/hyeFEhlGl4— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 20, 2021What a Six by Rohit Sharma off Rabada over extra cover 💯💯Treat to watch ! #DCvsMI— Ria Sharma (@RiaShaarma) April 20, 2021One-handed inside out six by Rohit Sharma against Ashwin, great batting.— Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2021What a Shot played by Hitman Rohit Sharma. Over cover for a SIX against Ravi Ashwin.— CricketMAN2 (@man4_cricket) April 20, 2021