रोहित शर्मा पृथ्वी गृह को बचाने के सन्देश देते हुए नजर आयें हैंरोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने ख़ास संदेशों के इस्‍तेमाल से पर्यावरण और जंगली जानवरों से जुड़े अहम मुद्दे उठाते हैं। IPL 2021 के पहले मैच में रोहित शर्मा स्‍पाइक्‍स पहनकर उतरे थे, उनपर 'Save the Rhinos' लिखा हुआ था। उसके बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में नीले रंग के जूते पहने, उसमें समुद्र के नीले पानी में तैरते कछुओं का चित्र बना था। रोहित शर्मा ने हाल ही में इस मुहीम को लेकर बताया कि वह किस प्रकार पृथ्वी गृह को बचाने के सन्देश देते हुए नजर आयें हैं।रोहित शर्मा ने राइनोज को बचाने की मुहीम को लेकर अपने अनुभव बताया कि, साल 2014 में जब मैं केन्या गया था और राइनोज की स्थिति के बारे में जानकर वास्तव में दुखी था। भारत और अफ्रीका दो ऐसे स्थान हैं, जहां हमारे पास सबसे अधिक राइनोज की आबादी है। मैं अक्सर सोचता था कि मैं इस मुहीम को अभी तक आगे क्यों नहीं ले कर आया। फिर मैंने मैदान के जरिये यह सन्देश पहुँचाने का सोचा। रोहित ने एक कंपनी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए क्रिकेट जूतों के बारे में कहा, जो राइनोज को बचाने का संदेश देते हैं।Rohit Sharma@ImRo45Yesterday when I walked on to the field it was more than just a game for me. Playing cricket is my dream and helping make this world a better place is a cause we all need to work towards. (1/2)1:07 AM · Apr 10, 2021984697275Yesterday when I walked on to the field it was more than just a game for me. Playing cricket is my dream and helping make this world a better place is a cause we all need to work towards. (1/2) https://t.co/fM22VolbYqरोहित शर्मा न राइनोज के अलावा पर्यावरण और समुंद्र की रक्षा को लेकर भी मैदान पर सन्देश दिया था। जहाँ उन्होंने अपने जूतों पर समुंद्र को बचाने का सन्देश दिया था। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये भी कई भी सन्देश दिए थे। दरअसल, रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें प्लास्टिक बैग और जेलीफिश एक जैसे ही नजर आ रहे थे, जो हमारे समुंद्र और पर्यावरण के लिए बेहद ही खतरनाक है। उन्होंने इस स्टोरी में एक स्टीकर शेयर करते हुए कहा कि हमें समुंद्र को प्लास्टिक फ्री बनाना चाहिए। रोहित शर्मा की यह स्टोरी एक कटाक्ष के रूप में देखी जा सकती थी।Rohit Sharma@ImRo45Our reefs are the heart and souls of our oceans. Nothing makes me happier than a healthy reef. My love for the ocean cannot be put into words and saving it will forever be my cause. (1/3)11:56 AM · Apr 18, 2021772296420Our reefs are the heart and souls of our oceans. Nothing makes me happier than a healthy reef. My love for the ocean cannot be put into words and saving it will forever be my cause. (1/3) https://t.co/shlGt7MVKv रोहित शर्मा लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते नजर आते हैं। उनके इस कार्य पर लोग उनकी सराहना भी करते हैं। रोहित शर्मा फ़िलहाल आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शिरकत कर रहें, जहाँ उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है।