आईपीएल 2022 में शामिल होने वाली सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट 

आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं
आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं

इंडियन प्रीमियर लीग के पन्द्रहवें सीजन यानी आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। 2019 के बाद से यह पहला सीजन होगा जब भारत में दर्शकों की मौजूदगी में यह विश्व प्रसिद्ध लीग खेली जायेगी। इस सीजन कई बदलाव हुए हैं और उन्हीं में से एक बदलाव टीमों को लेकर भी हुआ है। आईपीएल 2022 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि अन्य सीजनों की तुलना में अधिक है। लीग की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तानों के नामों की घोषणा हो चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस बार सबसे आखिरी में अपने कप्तान के नाम का खुलासा किया।

Ad

इस बार के कप्तानों पर नजर डालें तो दस कप्तानों में 8 कप्तान भारतीय हैं, जबकि 2 टीमों ने विदेशी कप्तानों पर भरोसा दिखाया है। कुछ खिलाड़ी पहली बार इस लीग में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, वहीँ कुछ दिग्गज कप्तान भी शामिल हैं। नए सीजन की शुरुआत से पहले सभी के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि सभी टीमों के कप्तान कौन हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आइये नजर डालते हैं सभी 10 टीमों के कप्तानों पर (IPL 2022 All Captain List):

1. मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा

2. चेन्नई सुपर किंग्स - रविंद्र जडेजा

3. कोलकाता नाइट राइडर्स - श्रेयस अय्यर

4. सनराइज़र्स हैदराबाद - केन विलियमसन

5. राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन

6. दिल्ली कैपिटल्स - ऋषभ पंत

7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फाफ डू प्लेसी

8. पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल

9. गुजरात टाइटंस - हार्दिक पांड्या

10. लखनऊ सुपर जायंट्स - केएल राहुल

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और 29 मई को फाइनल खेला जायेगा। इस दौरान 70 लीग मैच मुंबई और पुणे के चार अंतरराष्ट्रीय वेन्यू पर खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4-4 मैच खेलेगी तथा ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 3-3 मैच खेलेगी।

आईपीएल 2022 के लिए टीमों का ग्रुप इस प्रकार है :

ग्रुप Aग्रुप B
मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइज़र्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्सगुजरात टाइटंस

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications