महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयनमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ में विशेष बात कही है। एमएस धोनी ने गुरुवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शानदार बल्‍लेबाजी करके चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (Chennai Super Kings) को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई।सीएसके की टीम 156 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही थी। धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 16 रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगाई। एमएस धोनी सातवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए थे। उन्‍होंने केवल 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए।बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। धोनी ने शानदार प्रदर्शन करके आखिरी गेंद पर चार रन के समीकरण तक पहुंचा दिया था। आखिरी गेंद पर धोनी चौका लगाने में कामयाब हुए और इस तरह सीएसके ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।जहां कई क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस धोनी की पारी से अचंभित थे, वहीं प्रसारणकर्ता ने भी धोनी की तारीफ में एक ट्वीट किया। प्रसारणकर्ता चैनल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद महिंद्रा ने फैंस को बताया कि महिंद्रा में माही शब्‍द आने से वो कितने खुश हैं।आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, 'मैं बस यह कह सकता हूं कि मैं बहुत खुश हूं कि महिंद्रा में माही शब्‍द के अक्षर आते हैं। एमएस धोनी शानदार फिनिश।'anand mahindra@anandmahindraWell, all I can say is that I’m glad we have the letters MAHI in Mahi-ndra! 🏽 #MSDhoni Awesome finish. twitter.com/starsportsindi…Star Sports@StarSportsIndia#MSDhoni finishes it off in style... one more time! @ChennaiIPL win this #Epic #TATAIPL clash by 3 wickets.#MIvCSK #CSKvsMI #YehAbNormalHai #IPL2022 #Yellove #WhistlePodu #MSD445195806#MSDhoni finishes it off in style... one more time! 😍@ChennaiIPL win this #Epic #TATAIPL clash by 3 wickets.#MIvCSK #CSKvsMI #YehAbNormalHai #IPL2022 #Yellove #WhistlePodu #MSDWell, all I can say is that I’m glad we have the letters MAHI in Mahi-ndra! 💪🏽😃 #MSDhoni Awesome finish. twitter.com/starsportsindi…एमएस धोनी ने शानदार प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस की पहली जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम का अब प्‍लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन लग रहा है।मुंबई इंडियंस को मौजूदा आईपीएल में लगातार सात शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है। कप्‍तान रोहित शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है और आईपीएल इतिहास में वो 14वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए और सबसे ज्‍यादा बार शून्‍य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।