अर्जुन तेंदुलकर ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान यॉर्कर ड्रिल में किया कमाल, देखें वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन के दौरान यॉर्कर गेंद डालने का अभ्‍यास किया
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन के दौरान यॉर्कर गेंद डालने का अभ्‍यास किया

महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस समय मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ आईपीएल (IPL 2022) में व्‍यस्‍त हैं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा था।

Ad

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। मुंबई ने प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद कई नए खिलाड़‍ियों को आजमाया। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं क्‍योंकि मुंबई को शनिवार को अपना आखिरी लीग मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स से खेलना है।

इस बात से बेफिक्र अर्जुन तेंदुलकर अपना पूरा ध्‍यान नेट्स पर केंद्रित कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने यॉर्कर गेंद डालने का अभ्‍यास किया।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर ने सटीक यॉर्कर डाली और फैंस का दिल जीता। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए अब तक डेब्‍यू नहीं कर सके हैं। फैंस को भी इंतजार है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करे।

मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा था, 'भविष्‍य को देखते हुए हम कुछ चीजें करने का प्रयास कर रहे हैं। हम कुछ लोगों को आजमाना चाहते हैं, जो दबाव में गेंदबाजी करें और मैच की स्थिति को समझे।'

मुंबई इंडियंस के इस समय 13 मैचों में केवल 6 अंक है। मुंबई की कोशिश दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने अभियान का सुखद अंत करने की होगी। इस मुकाबले पर आरसीबी की भी नजरें होंगी, जो मुंबई की जीत की दुआ कर रही है क्‍योंकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हारने पर ही वो अंतिम-4 में प्रवेश करेगी।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications