आरोन फिंच को बोल्‍ड करने के बाद चेतन सकारिया ने मनाया अनोखा जश्‍न, देखें वीडियो

चेतन सकारिया ने अपने स्‍पेल के पहले ही ओवर में आरोन फिंच को बोल्‍ड किया
चेतन सकारिया ने अपने स्‍पेल के पहले ही ओवर में आरोन फिंच को बोल्‍ड किया

चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के लिए सीजन का अपना पहला मैच खेला। बाएं हाथ के गेंदबाज ने नई फ्रेंचाइजी दिल्‍ली के लिए शानदार डेब्‍यू किया और तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया।

Ad

कोलकाता नाइटराइडर्स की रनगति पर लगाम लगाने के अलावा चेतन सकारिया ने विरोधी टीम का पहला विकेट भी गिराया था। उन्‍होंने आरोन फिंच को बोल्‍ड किया था।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज ने फिंच को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्‍न मनाया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। सकारिया ने सबसे पहले ब्‍लैक पैंथर सेलिब्रेशन किया, जो आईपीएल 2021 में वो कई बार करते दिख चुके हैं। इसके बाद 24 साल के सकारिया ने ड्रैगन बॉल जेड सेलिब्रेशन किया, जिसमें उन्‍होंने प्रमुख कैरेक्‍टर गोकू की नकल की।

Ad

चेतन सकारिया के जश्‍न मनाने का अंदाज फैंस को बहुत रास आया और बहुत की कम समय में यह क्लिप वायरल हो गई। इस बीच बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के प्रयास दिल्‍ली कैपिटल्‍स के काम आए, जिन्‍होंने केकेआर को 4 विकेट से मात दी।

मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

इस बीच सकारिया को शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस सीजन में ज्‍यादा मौके नहीं मिलेंगे। जब खलील अहमद फिट हो जाएंगे तो सकारिया को रिप्‍लेस करेंगे। इसका खुलासा दिल्‍ली के कप्‍तान पंत ने किया था।

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा, था, 'यह हमारी सर्वश्रेष्‍ठ एकादश है कि नहीं, इसके बाद हम 100 प्रतिशत सोच नहीं पाए। खलील चोटिल हो गया और वो जोर देकर बदलाव किया गया। एक बार वो वापस आ जाए तो हमें हमारी सर्वश्रेष्‍ठ एकादश लगेगी।'

बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स के स्‍टार गेंदबाज कुलदीप यादव रहे, जिन्‍होंने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए। कुलदीप को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications