जसप्रीत बुमराह ने पत्‍नी संजना गणेशन को खास पोस्‍ट के सहारे वापस बुलाया

जसप्रीत बुमराह ने पत्‍नी संजना गणेशन के लिए स्‍पेशल मैसेज लिखा
जसप्रीत बुमराह ने पत्‍नी संजना गणेशन के लिए स्‍पेशल मैसेज लिखा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोशल मीडिया पर पत्‍नी संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) के लिए अपने प्‍यार का इजहार खूबसूरत पोस्‍ट के साथ किया है। बुमराह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट के सहारे पत्‍नी संजना को वापस बुलाया है।

बता दें कि बुमराह की पत्‍नी संजना गणेशन एक स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और इस समय वो आईसीसी महिला विश्‍व कप (ICC Women's World Cup) कवर करने के लिए न्‍यूजीलैंड में हैं।

जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2022 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बुमराह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर संजना गणेशन के साथ फोटो पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'जल्‍दी वापस आ जाओ प्‍लीज। अंदर के जोक्‍स को हमारी हंसी की कमी खल रही है।'

शानदार लय में हैं जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने के बाद जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस स्‍क्‍वाड से जुड़ चुके हैं। याद दिला दें कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्‍ट में बुमराह ने पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज समाप्‍त होने के बाद जसप्रीत बुमराह अपने भारतीय और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ फ्रेंचाइजी के टीम बबल से जुड़े। तेज गेंदबाज ने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्‍यू किया था और तब से इसी टीम का हिस्‍सा हैं।

बुमराह ने हाल ही में संजना गणेशन के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्‍न मनाया था। इस जोड़ी ने गोवा में 15 मार्च 2021 को शादी की थी।

पता हो कि मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे ज्‍यादा खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी है। मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम अपने अभियान की शुरूआत दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में करेगी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, इशान किशन, डेवाल्‍ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सेम्‍स, टायमल मिल्‍स, टिम डेविड, राइली मेरेडिथ, मोहम्‍मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फेबियन एलेन और आर्यन जुयाल।

Quick Links