"इस टीम का हिस्सा बनना एक सपना था"- मुंबई इंडियंस के नए तेज गेंदबाज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

जयदेव उनादकट आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं
जयदेव उनादकट आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे हैं और इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) भी शामिल हैं। उनादकट अपनी टीम के साथ जुड़ने के लिए मुंबई पहुँच चुके हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने पर अपनी उत्सुकता जाहिर की और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। उनादकट ने मुंबई की पिचों को तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की बात कही और प्रभावशाली प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

youtube-cover

मुंबई इंडियंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनादकट ने कहा,

मैं वास्तव में सीजन के लिए उत्साहित हूं। इस टीम का हिस्सा बनना एक सपना था। मुझे लगता है कि वानखेड़े मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक है। सिर्फ वानखेड़े ही नहीं, मुझे लगता है कि मुंबई सामान्य रूप से तेज गेंदबाजों का समर्थन करता है। इसलिए मैं यहाँ मुंबई के सभी मैदानों पर खेलने के लिए उत्सुक हूँ। चलो कप वापस घर ले आते हैं, पलटन!

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के मैचों का कार्यक्रम

27 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

2 अप्रैल, मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

6 अप्रैल, केकेआर vs मुंबई इंडियंस (पुणे)

9 अप्रैल, आरसीबी vs मुंबई इंडियंस (पुणे)

13 अप्रैल, मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स (पुणे)

16 अप्रैल, मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

21 अप्रैल, मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपरकिंग्स (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

24 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम)

30 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

6 मई, गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

9 मई, मुंबई इंडियंस vs केकेआर (डीवाई पाटिल)

12 मई, चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम)

17 मई, मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (वानखेड़े स्टेडियम)

21 मई, मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (वानखेड़े स्टेडियम)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar