मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों का हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस तरह बढ़ाया हौसला

महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया
महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़‍ियों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आगामी आईपीएल (IPL 2022) के लिए बुधवार को पहला ट्रेनिंग सेशन किया। ट्रेनिंग के पहले दिन फ्रेंचाइजी के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने खिलाड़‍ियों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया। उन्‍होंने सलाह दी कि क्रिकेटर्स को अपने अभ्‍यास सत्रों का सर्वश्रेष्‍ठ उपयोग करते हुए सुधार करने पर जोर देना चाहिए।

Ad

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने पांच बार खिताब जीते हैं। हालांकि, पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन खराब रहा और वह प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी थी।

इस सीजन में टीम में कई नए चेहरे दिखेंगे क्‍योंकि मेगा नीलामी से पहले केवल चार खिलाड़‍ियों को रिटेन किया जा सकता था।

नए खिलाड़‍ियों का फ्रेंचाइजी में जयवर्धने ने स्‍वागत किया। जयवर्धने ने इस दौरान जो कहा, उसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है।

वीडियो में जयवर्धने ने कहा, 'स्‍वागत। मुझे पता है कि कई लड़कों के लिए यह पहला आधिकारिक सत्र है। हमारे साथ कुछ लोग हैं, जो पहले से हमारे साथ हैं। बाकी के नए लोग हैं। तो सुनिश्चित करें कि आपको सेशन से वो मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। और फिर बताइए कि आपको क्‍या करना है। इसे पूरा करते हैं- जैसे बल्‍लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और अतिरिक्‍त चीजें।'

जयवर्धने ने साथ ही कहा कि मुंबई ने प्रतिभाशाली ईकाई को जोड़ा है। उन्‍होंने साथ ही कहा कि खिलाड़‍ियों को सपोर्ट स्‍टाफ का सर्वश्रेष्‍ठ उपयोग करना चाहिए।

जयवर्धने ने आगे कहा, 'यह बहुत प्रतिभाशाली ईकाई थी। आगे ध्‍यान रखेंगे कि व्‍यक्तिगत शैली और टीम पर कड़ी मेहनत करके सुधार करे। आप जिस जगह प्रहार करना चाहते हैं, उन निशानों पर मारने की कोशिश करें। अभ्‍यास का आनंद उठाएं। चुनौती का आनंद उठाएं।'

जयवर्धने ने आगे कहा, 'हम हमेशा आपको आगे बढ़ाएंगे। हमारे साथ शानदार सपोर्ट स्‍टाफ है। सुनिश्चित करें कि आप उनसे बातचीत करके अच्‍छी सलाह लें और उनसे कहे कि आपको लगातार बढ़ावा दें। हर दिन सीखने को मिलता है, इसका आनंद उठाएं।'

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को नीलामी से पहले रिटेन किया। वहीं फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 15.25 करोड़ रुपए में इशान किशन को खरीदा।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications