अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस में, ट्विटर पर लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

Photo Courtesy : Mumbai Indians
Photo Courtesy : Mumbai Indians

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन की ओपनिंग बिड 20 लाख पर बोली लगाई लेकिन दूसरी टीम गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) ने एक बोली और लगा दी। लेकिन फिर से मुंबई ने उनके लिए अपना पैडल ऊपर किया और उन्हें 30 लाख रुपए में खरीद लिया। नीलामी प्रक्रिया के अंतिम क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में आया था।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। हालाँकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन भविष्य में उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौके दिए जा सकेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस में, ट्विटर पर लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

(मैं एक किताब खरीद रहा हूँ जिसे मैं कभी नहीं पढूंगा)

(मुंबई इंडियंस में फिर से स्वागत है अर्जुन तेंदुलकर)

(बाकी योग्य खिलाड़ी जो अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल ऑक्शन में बिकता देख रहें हैं)

(अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में बिके लेकिन बाकी योग्य खिलाड़ी नहीं बिके)

(अर्जुन तेंदुलकर का बिकने का कारण)

(अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा : मिठाई बाँट दीजिये ख़ुशी का माहौल है)

(सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन जब मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में खरीदा)

(अर्जुन तेंदुलकर को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस : मेरा बच्चा है तू)

(अर्जुन तेंदुलकर को 10 लाख रुपए देना जूनियर अम्बानी के लिए दुखी का पल था)

(सचिन बेबी ज्यादा बेहतरीन है सचिन तेंदुलकर के बेबी से)

(कड़ी मेहनत हमेशा फल देती है अर्जुन तेंदुलकर को एक छोटी बोली लगाकर मुंबई ने अपनी टीम में लिया)

(मुंबई ने अर्जुन को लिया टीम में : कचरा भी खेलेगा)

(मुंबई इंडियंस, जब अर्जुन तेंदुलकर का नाम नीलामी में आया : टेंशन नहीं लेने का अपुन है न)

(बाकी के योग्य खिलाड़ी अर्जुन को बिकने के बाद : मेरा खून खौल रहा है)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now