मुंबई इंडियंस को चैंपियन साइड बताते हुए राजकुमार शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

मुंबई इंडियंस की टीम में कई फेरबदल हुए हैं
मुंबई इंडियंस की टीम में कई फेरबदल हुए हैं

पांच बार की आईपीएल (IPL) विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में कहा जाता है कि यह फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर ही आधा टूर्नामेंट जीत लेती है। कुछ ऐसा ही विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) का मानना है। शर्मा ने मुंबई इंडियंस द्वारा बेस्ट खिलाड़ियों को एकसाथ लाकर मैच विनिंग कॉम्बिनेशन बनाने की विशेषता का जिक्र किया है।

मुंबई को आईपीएल की सबसे कामयाब टीम माना जाता है टीम ने 2013 में पहला ख़िताब जीतने के बाद अब तक 5 बार ख़िताब पर कब्जा किया है। 2019 और 2020 में टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था।

मुंबई इंडियंस की कामयाबी की समीक्षा करते हुए खेलनीति पॉडकास्ट पर राजकुमार शर्मा ने कहा,

हर कोई अच्छी तरह से जानता है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस का तरह का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन फ्रेंचाइजी से हमेशा काफी उम्मीदें रहती हैं। उनके पास एक बहुत अच्छा थिंक टैंक है, जो काफी मददगार साबित हुआ है। वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनते हैं और एक कॉम्बिनेशन बनाते हैं जिसे हराना मुश्किल होता है। निश्चित रूप से प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई इस सीजन में धमाकेदार वापसी करेगी।

आईपीएल 2021 में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था और फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में भी नहीं पहुँच पाई थी।

उन्होंने अपने मुख्य खिलाड़ियों का निरंतर रूप से समर्थन किया है - राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा ने मुंबई इंडियंस की अपनी कोर टीम को बनाये रखने और उनका समर्थन करने की रणनीति की प्रशंसा की। उन्होंने इसे मुंबई की कामयाबी का राज भी बताया। शर्मा ने कहा,

वे अपनी कोर टीम के साथ रहे। उन्होंने लगातार अपने मुख्य खिलाड़ियों का समर्थन किया, चाहे वह लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज हों या फिर किरोन पोलार्ड। यह उनकी सफलता के पीछे प्रमुख कारणों में से एक है। खिलाड़ियों की भूमिका अच्छी तरह से परिभाषित थी। हर कोई जानता था कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है। उन्होंने अपने मैच जीतने वाले खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा किया, यही वजह है कि उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते।

मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में ईशान किशन के लिए 15 करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च की और उन्हें वापस खरीदा।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (रोहित शर्मा), किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications